Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

दिल्ली की महारैली में हर जिले से 1000 शिक्षक तक होंगे शामिल

 दिल्ली की महारैली में हर जिले से 1000 शिक्षक तक होंगे शामिल

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन प्रदेश स्तर पर रणनीति बना रहे हैं। चार अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाली महारैली में प्रत्येक जिले से 500 से 1000 शिक्षक शामिल होंगे।



लखनऊ से भी 1000 शिक्षकों की जाने की व्यवस्था की जा रही है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि शिक्षक संगठन राजधानी सहित प्रदेशभर में बैठकें कर रहे हैं। बैठक का मुख्य बिंदु टीईटी अनिवार्यता के विरोध में रणनीति तैयार करना रहा। 4 अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर उतरकर शिक्षक अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। संगठन के पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक अब चुप नहीं बैठेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा। ब्यूरो



दिल्ली की महारैली में हर जिले से 1000 शिक्षक तक होंगे शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link