Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

शिक्षक नेता ने शिक्षिका पर शादी का झांसा देकर ठगी व षड्यंत्र का लगाया आरोप

 शिक्षक नेता ने शिक्षिका पर शादी का झांसा देकर ठगी व षड्यंत्र का लगाया आरोप

किरावली (अग्र भारत)। अछनेरा ब्लॉक में तैनात एक शिक्षिका पर सीतापुर में कार्यरत शिक्षक नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस कमिश्नर आगरा को लिखित प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है।




बताया जाता है कि संजीव रावत पुत्र रोहिताश सिंह, जो वर्तमान में जनपद सीतापुर के ब्लॉक पिसावा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा एक शिक्षक संगठन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि संबंधित शिक्षिका पूर्व में सीतापुर में ही तैनात थी और बाद में स्थानांतरण होकर आगरा के अछनेरा ब्लॉक में आ गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों के बीच परिचय के बाद विवाह की बात चली। आरोप है कि शिक्षिका ने शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उनका आर्थिक व मानसिक शोषण किया। जब उन्होंने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो शिक्षिका और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया तथा उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। संजीव रावत का आरोप है कि उनसे ली गई धनराशि वापस मांगने पर उन्हें षड्यंत्र में फंसाने की धमकी दी गई और बाद में उनका संपर्क भी तोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वे किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे ली गई धनराशि वापस दिलाई जाए।




शिक्षक नेता ने शिक्षिका पर शादी का झांसा देकर ठगी व षड्यंत्र का लगाया आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link