शिक्षिका ने शिक्षक नेता के साथ की धोखाधड़ी
सीतापुर। शिक्षक संजीव रावत ने आगरा जनपद के ब्लॉक अछनेरा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्य कर रही शिक्षिका जूही सिंह पुत्री राजपाल सिंह निवासी खंदारी, भगवान टॉकीज के निकट आगरा के खिलाफ धोखाधड़ी करके पैसे गबन करने की शिकायत जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर आगरा से की है। शिकायती पत्र में संजीव रावत ने बताया है, कि जूही सिंह पूर्व में सीतापुर के ब्लॉक मछरेहटा में कार्यरत थी, ट्रांसफर पाकर आगरा चली गई, प्रार्थी शिक्षक नेता है इन्होंने सहायता मांगी तभी से परिचय हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में जूही के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह मायके में ही रहती हैं। प्रार्थी के परिवार से इनके परिवार
की पहचान भी थी इन्होंने मकान खरीदने का झांसा देकर प्रार्थी से 296300 रु उधार लिए और समय से लौटा देने का भरोसा दिया। प्रार्थी ने आवश्यकता पड़ने पर अपने पैसे मांगे तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से 2 लाख रु रिटर्न भी किए, किंतु बाकी के पैसे मांगने पर ये और इनका परिवार हमको देख लेने की धमकी देने लगा। प्रार्थी ने इनके परिवार वालो से गुहार लगाई लेकिन सभी ने नंबर ब्लॉक करने के साथ प्रार्थी को फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में पत्र से प्रार्थी ने अवगत कराया है तथा अपने पैसे जूही सिंह और इनके परिवार वालो से वापस दिलाने की गुहार की है। संजीव रावत ने बताया है कि यदि जूही सिंह और उसके परिवार वालो ने पैसे वापस नहीं किए तो प्रार्थी कोर्ट में जाएगा।

