राज्य सरकार ने रविवार को नौ आईएएस अफसरों के किये तबादले
लखनऊ,। राज्य सरकार ने रविवार को नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। एम देवराज को प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस पद पर रहे एल वेकेटेश्वर लू सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अनुराग यादव को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स से प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सौरभ बाबू को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के साथ महानिदेशक दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवि रंजन प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन तथा यूपी एग्रो से विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाए गए हैं। टीके शिबु को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ प्रबंधन निदेशक यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार, हिमांशु कौशिक प्रतीक्षारत से प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन बनाए गए हैं। सौम्य गुरुनानी प्रतीक्षारत नगर आयुक्त शाहजहांपुर और डा. विपिन कुमार मिश्रा नगर आयुक्त शाहजहांपुर से अपर प्रबंध निदेशक उराज्य सड़क परिवहन निगम बने।

