Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

सरकारी नौकरी कर रहे सॉल्वरों पर शिकंजा, विभाग को भेजी रिपोर्ट

सरकारी नौकरी कर रहे सॉल्वरों पर शिकंजा, विभाग को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ। अभ्यर्थियों को दिव्यांग दिखाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले दो सॉल्वरों की नौकरी पर भी खतरा है। ये दोनों सरकारी नौकरी में हैं। पुलिस ने उनके विभाग को मामले की रिपोर्ट भेज दी है। पहले दोनों निलंबित किए जाएंगे। फिर विभागीय कार्रवाई होगी। दोनों पर बर्खास्तगी भी हो सकती है।


एसटीएफ द्वारा पकड़े गए सॉल्वर गैंग में दिल्ली निवासी नीरज झा और झांसी निवासी आकाश अग्रवाल शामिल हैं। नीरज झा दिल्ली में पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क है, जबकि आकाश अग्रवाल झांसी में पीडब्ल्यूडी में बाबू के पद पर कार्यरत है। दोनों गिरोह के सरगना मनीष मिश्रा के संपर्क में थे और पैसों के लालच में अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते थे।



=



पुलिस ने दोनों विभागों को मामले की रिपोर्ट भेजी है जिसमें आरोपियों की फर्जीवाड़े की विस्तृत जानकारी है। साथ ही ये भी बताया गया है कि दोनों जेल में हैं। अब संबंधित विभाग इन दोनों पर विभागीय कार्रवाई शुरू करेंगे। मालूम हो कि ये गैंग सीबीएसई द्वारा आयोजित जूनियर क्लर्क की भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया था।





बुंदेलखंड में बड़ा जाल



गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा मूलरूप से सिद्धार्थनगर का रहने वाला था लेकिन वह वर्तमान में झांसी में रहता था। पूरा जाल उसने बुंदेलखंड में फैलाया था। सोशल मीडिया के जरिये वह अभ्यर्थियों से संपर्क करता था। फिर उनसे मिलकर परीक्षा पास कराने की डील करता था।



गठित हो सकती स्पेशल टीम



एफआईआर उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत दर्ज की गई है इसलिए विवेचना राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। वर्तमान में केस के विवेचक एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह हैं। चूंकि मामला प्रदेश के कई शहरों से जुड़ा है। सॉल्वर दिल्ली के भी हैं इसलिए जांच का दायरा बड़ा है। इसमें स्पेशल टीम भी गठित हो सकती है।


सरकारी नौकरी कर रहे सॉल्वरों पर शिकंजा, विभाग को भेजी रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link