Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

यूपी में आज और कल हल्की वर्षा के आसार

यूपी में आज और कल हल्की वर्षा के आसार



कानपुर। आईएमडी की मानें तो ईरान से आए विक्षोभ से सोमवार,मंगलवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। देश में चल रहे पांच परिसंचण केंद्रों के कारण 31 मार्च तक लगभग पूरे देश में बारिश की संभावना बनी रहेगी।





पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से दो अप्रैल तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, इससे ठंड के साथ अप्रैल की शुरुआत होने की संभावना है।




घाटी में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग जोजिला जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रातभर बर्फबारी होती रही। वहीं, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और राज्यभर में रविवार को बारिश हुई। इससे ठंड फिर बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा, कीलॉन्ग क्षेत्र, सेवन कुंजुम दर्रा, किन्नौर, श्रीखंड कैलाश सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने की संभावना जताई है।

यूपी में आज और कल हल्की वर्षा के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link