Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

 अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

बहराइच। श्रम विभाग की ओर से अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आठ मार्च को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। यह जानकारी उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने दी।



उन्होंने बताया कि कक्षा छह में 80 बालक और 80 बालिकाओं तथा कक्षा नौ में 31 बालक और 30 बालिकाओं के प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई थी। कक्षा छह में अनारक्षित वर्ग से 42, अन्य पिछड़ा वर्ग से 21, अनुसूचित जाति से 16 और अनुसूचित जनजाति से एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है।




वहीं कक्षा नौ में अनारक्षित वर्ग से 17 बालक और 16 बालिकाएं चयनित हुई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से आठ तथा अनुसूचित जाति से छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।




उप श्रमायुक्त ने बताया कि कक्षा छह




कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आठ मार्च को हुई थी प्रवेश परीक्षा




के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक अप्रैल को कराई जाएगी, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दो अप्रैल को अटल आवासीय विद्यालय, सिसवा मनकापुर (गोंडा) परिसर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।




कक्षा नौ के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चार अप्रैल को तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग छह अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।




उप श्रमायुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष प्रस्तुत करनी होंगी। सत्यापन के बाद अभिलेख सही पाए जाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link