Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 30, 2026

शिक्षक की बिटिया बनी असिस्टेंट कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर

 शिक्षक की बिटिया बनी असिस्टेंट कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर


चंदौली : चकिया क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण उस समय


बन गया, जब विकासखंड चकिया में कार्यरत शिक्षक नरेश कुमार गुप्ता की पुत्री कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2026) परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि से पूरे शिक्षक समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल है।


शिक्षक संघ ने घर पहुंचकर दी बधाई, जताया गर्व


कंचन गुप्ता की इस शानदार सफलता पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनके पंडित दीनदयाल नगर (मुगलसराय) स्थित कृष्णा कॉलोनी आवास पहुंचकर मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान शिक्षकों ने इसे "बेसिक शिक्षा परिवार के लिए गौरव का क्षण" बताया।


केंद्रीय विद्यालय से BHU तक का सफर, फिर PCS में शानदार कामयाबी


बताते चलें कि कंचन के पिता नरेश कुमार गुप्ता विकासखंड चकिया के प्राथमिक विद्यालय मैनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वे पूर्व में एबीआरसी (Assistant Block Resource Coordinator) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कंचन बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय से हुई, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की।


इसके बाद कंचन ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के सामाजिक विज्ञान संकाय से वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र (ऑनर्स) के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की। शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रखने वाली कंचन ने कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के बल पर अपने दूसरे प्रयास में ही यह बड़ी सफलता प्राप्त कर ली।


शिक्षक की बिटिया बनी असिस्टेंट कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link