Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

मेन सेट से होगी 11 जिलों में इंटर संस्कृत की प्री बोर्ड परीक्षा

 मेन सेट से होगी 11 जिलों में इंटर संस्कृत की प्री बोर्ड परीक्षा

प्रयागराज : यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा के लिए बनवाए गए प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट का उपयोग अगले वर्ष की प्री बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष से करा रहा है। इसके तहत 2026 की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट से वर्ष 2027 की प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआइओएस को दिए हैं।



वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट संस्कृत का प्रश्नपत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से पहले आजमगढ़ में खुल जाने पर शुचिता बनाए रखने के लिए मेन सेट के स्थान पर


लखनऊ, कन्नौज, अतिरिक्त सेट के प्रश्नपत्र से परीक्षा कराई गई थी। ऐसे में जिन 11 जिलों (आगरा, कासगंज, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, आजमगढ़, चंदौली और भदोही) में आजमगढ़ वाले संकेतांक का प्रश्नपत्र भेजा गया था, वहां बच गए मेन सेट से वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध अवशेष प्रश्नपत्रों को जनपद मुख्यालय पर सुरक्षित रखे जाएं तथा जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध मेन सेट के अवशेष प्रश्नपत्रों के पैकेट बोर्ड मुख्यालय में उपलब्ध कराए जाएं



मेन सेट से होगी 11 जिलों में इंटर संस्कृत की प्री बोर्ड परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link