Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

इस अक्षय तृतीया पर सोने ने दिया 60% का सबसे ज्यादा मुनाफा, आगे क्या हैं संकेत, कहां तक जा सकता है सोने का भाव

 इस अक्षय तृतीया पर सोने ने दिया 60% का सबसे ज्यादा मुनाफा, आगे क्या हैं संकेत, कहां तक जा सकता है सोने का भाव

नई दिल्ली, एजेंसी। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार यह सिर्फ आस्था ही नहीं बल्कि निवेश के लिहाज से भी सबसे अधिक फायदेमंद साबित हुआ है।


पिछले साल की अक्षत तृतीया से लेकर इस साल अब तक सोने ने निवेशकों को असाधारण रिटर्न दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस एक साल में सोने की कीमतों में 60% से अधिक उछाल रहा। पिछले साल अक्षय तृतीया (30 अप्रैल 2025) पर 24 कैरेट सोने का भाव 99,500 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, इस साल अक्षय तृतीया से पहले यह 1,57,800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यानी एक साल में 58,300 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है, जो निवेश के लिहाज से अब तक का बेहद मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।


आगे क्या हैं संकेत


विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में सोने की रफ्तार खास तौर पर मजबूत रही है। अगर वैश्विक तनाव बना रहता है व महंगाई ऊंची रहती है


तो सोने की कीमतों को आगे भी सहारा


मिलता रहेगा। वैश्विक ब्रोकरेज संस्था यूबीएस का अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतें फिर से 5,300 से 5,500 डॉलर तक जा सकती हैं। जून में ही यह वापस 5200 डॉलर का स्तर छू सकता है। वहीं, घरेलू बाजार में अगले एक साल में सोना ₹1,70,000 से ₹1,85,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

इस अक्षय तृतीया पर सोने ने दिया 60% का सबसे ज्यादा मुनाफा, आगे क्या हैं संकेत, कहां तक जा सकता है सोने का भाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link