Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

अटल आवासीय विद्यालयों के 93.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

 अटल आवासीय विद्यालयों के 93.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

लखनऊ : निर्माण श्रमिकों और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए खोले गए अटल आवासीय विद्यालयों ने पहले ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.15 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इसमें वाराणसी और प्रयागराज मंडल के विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रदेश के सभी मंडलों में श्रम विभाग की ओर से संचालित इन आवासीय विद्यालयों में इस वर्ष पहली बार 2178 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 93.15% छात्र-छात्राएं सफल रहे, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए, जबकि करीब 250 छात्रों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। इसके अलावा 10 छात्रों ने संस्कृत विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

अटल आवासीय विद्यालयों के 93.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link