महिला शिक्षिकाओं हेतु महत्वपूर्ण सूचना (भविष्य की समस्याओं से बचाव के लिए)
👉 1️⃣ मूल आधार – हाई स्कूल प्रमाण पत्र
सभी महिला शिक्षिकाएं (बेसिक शिक्षा परिषद अथवा अन्य विभाग में कार्यरत) अपने नाम, जन्मतिथि एवं पिता का नाम हाई स्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार ही रखें।
👉 2️⃣ सभी दस्तावेज़ एक समान रखें
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक, सेवा पुस्तिका, शैक्षिक प्रमाण पत्र, विभागीय पोर्टल आदि सभी में विवरण एक जैसा होना चाहिए।
👉 3️⃣ यदि कहीं नाम/जन्मतिथि/पिता का नाम अलग है
तो तुरंत संशोधन कराकर सभी दस्तावेज़ों को हाई स्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र के अनुसार सही करवा लें।
👉 4️⃣ भविष्य में फॉर्म भरते समय समस्या
यदि दस्तावेज़ अलग-अलग होंगे तो किसी भी भर्ती, प्रमोशन, सत्यापन या ऑनलाइन फॉर्म में विसंगति (Mismatch) लगातार बनी रहेगी।
👉 5️⃣ विभागीय जाँच का आधार
ध्यान रखें — किसी भी प्रकार की सरकारी जाँच या सत्यापन में हाई स्कूल प्रमाण पत्र ही अंतिम एवं मान्य आधार माना जाता है।
👉 6️⃣ विवाह के बाद नाम/सरनेम परिवर्तन
जिन शिक्षिकाओं ने शादी के बाद पति का नाम जोड़ लिया है या सरनेम बदल लिया है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
👉 7️⃣ OTR में आ रही समस्या का कारण
अभी OTR (One Time Registration) में OTP न आने या विवरण स्वीकार न होने का मुख्य कारण
➡️ हाई स्कूल प्रमाण पत्र और वर्तमान नाम में अंतर है।
👉 8️⃣ समस्या समाधान कैसे करें
ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग के टोल-फ्री नंबर या आधिकारिक ई-मेल पर संपर्क करके अपनी समस्या लिखित रूप में अवगत कराएं।
👉 9️⃣ समय रहते सुधार कर लें
आज किया गया छोटा सुधार भविष्य में बड़ी प्रशासनिक परेशानी से बचा सकता है।
