Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

डीपीएड प्रशिक्षण-2025 शारीरिक दक्षता मापन 20 से 25 तक

 डीपीएड प्रशिक्षण-2025 शारीरिक दक्षता मापन 20 से 25 तक

प्रयागराज :डिप्लोमा इन फिजिकल एजूकेशन (डीपीएड) प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2025 में चयन के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता मापन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए प्रशिक्षण संस्थान के विकल्प के आधार पर मेधा क्रम में सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।



अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी सूची का अवलोकन वेबसाइट https://entdata.co.in पर कर सकते हैं।


पीएनपी सचिव की ओर से रजिस्ट्रार विपेन्द्र कुमार ने जारी सूचना में बताया है कि पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता मापन एवं साक्षात्कार डा. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम मकबरा, अयोध्या में 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में 23 से 25 अप्रैल तक संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षण के समय आनलाइन आवेदन की प्रति, शुल्क रसीद, सभी शैक्षिक अंकपत्र/प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे


डीपीएड प्रशिक्षण-2025 शारीरिक दक्षता मापन 20 से 25 तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link