Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 25, 2026

जनगणना 2027: फील्ड में उतरने से पहले तैयार रखें ‘सर्वाइवल किट’, सुरक्षा और तैयारी दोनों जरूरी

 जनगणना 2027: फील्ड में उतरने से पहले तैयार रखें ‘सर्वाइवल किट’, सुरक्षा और तैयारी दोनों जरूरी

जनगणना_से_जनकल्याण

जनगणना 2027 की ट्रेनिंग मिल गई होगी..अब एक मुख्य रूप से जरूरी किट भी तैयार कर लो..काहे की घर घर जाकर भरी गर्मी में डाटा जुटाना है.. तो तैयारी एकदम फुल होनी चाहिए.. 👌🏻


•सबसे पहले मोबाइल ऐसा ले के जाना जो हैंग न हो..वरना बार बार रिफ्रेश करने में आप खुद हैंग हो जाओगे.. 


•उसके बाद एक पावर बैंक रख लेना.. काहे की फोन की बैटरी है कोई इनवर्टर नहीं कि दिन भर बैकअप देगा.. 


•और साथ में एक डायरी और पेन भी रख लेना.. सब कुछ फोन में ही नहीं सेव हो पाएगा.. कुछ बाते आगे के लिए पहले से ही नोट कर लेना.. 




•अब मौसम तो देख ही रहे हो.. शासन ने फुल तैयारी कर ली है आपको धूप में जाकर सिकने की.. तो आप भी अपनी तैयारी बना के चलो बचने की.. 


बढ़िया देसी गमछा.. और पानी की बोतल ले के चलना, और पानी में मिला लेना ORS.. 


वरना "इन्यूमेरेट करते करते डीहाइड्रेट" हो जाओगे.. 




•और इन सबसे बाद सबसे जरूरी चीज.. साथ में एक पोर्टेबल डंडा रखना.. फोल्डिंग वाला.. क्योंकि गांव की गलियों में जो कुत्ते और बंदर मिलेंगे वो आपको किसी घुसपैठिए से कम नहीं समझेंगे.. अपनी सुरक्षा अपने हाथ.. 😃




•और जब भी किसी के घर जाओ तो हाथ जोड़ के सवाल जवाब कर लेना, खरी खोटी सुनने को मिले तो सुन लेना.. क्योंकि काम आपको ही करना है और गांव वाले वैसे ही भरे बैठे रहते हैं.. ज्यादा चूं चपड़ की तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं.. 🤣




याद रखो.. देश की विकास की कमान आपके हाथ में है.. जनगणना करो, और देश के विकास की नींव रखो.. 👌🏻


मगर स्वयं की सुरक्षा सबसे पहले सुनिश्चित करो.. 😁




नोट- मनोस्थिति कोई भी हो चहरें में मुस्कान होनी चाहिए ऐसा प्रशिक्षण में बताया गया होगा इसका विशेष ध्यान रहें।🤗




जय भारत.. जय जनगणना 💪🏻



जनगणना 2027: फील्ड में उतरने से पहले तैयार रखें ‘सर्वाइवल किट’, सुरक्षा और तैयारी दोनों जरूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link