जिले में बिना आदेश शिक्षकों की संबद्धता और आधार केंद्रों पर वसूली का आरोप, DM से जांच की मांग
सेवा मे,
जिलाधिकारी महोदय,
जनपद - शाहजहांपुर
विषय - उत्तरप्रदेश शासन के द्वारा जारी आदेश अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेशानुसार : 162/ए0सी0एस0( बेसिक/ माध्यमिक शिक्षा)/2025 लखनऊ दिनांक - 24 दिसंबर 2025 व शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तरप्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश पत्रांक - शि0नि0( बे0)/57264-361/2025-26 दिनांक - 31 दिसंबर 2025 के आदेशों का सन्दर्भ ग्रहण करने के संबंध मे।
महोदय,
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना चाहता हूं कि बेसिक शिक्षा परिषद मे कार्यरत अध्यापक, अनुदेशक व चतुर्थ कर्मचारी जो कि जनपद शाहजहांपुर के समस्त विकास खंड मे बिना किसी लिखित आदेश के सम्बद्ध हैं एवं विकास खंड स्तर के खंड के अधिकारियो के द्वारा चरम सीमा पर गलत कार्य करने एवं धन उगाही का कार्य भी इन तैनात कर्मचारियों से करवाया जाता हैं जिसकी शिकायते मुझे लगातार मिलती रहती हैं। सर्वप्रथम आपको ये अवगत कराना चाहता हूं उत्तरप्रदेश शासन अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेशानुसार कोई भी कर्मचारी अपने मूल विद्यालय या तैनाती कार्यालय को छोड़कर इतर कोई भी सम्बद्ध नहीं रहेगा उसके बाद भी जूनियर स्कूल मे तैनात अनुदेशको को समस्त विकास खंड आधार कार्ड बनाये हेतु लगाया गया हैं इन अनुदेशको के द्वारा ग्रामीण लोगो के द्वारा शिकायत कर अवगत कराया गया हैं कि जो आधार कि वेबसाइट पर रेट तय किये गए हैं वो रुपये ना लेकर अपने मर्जी के मुताबिक 200-200₹ लिए जा रहे हैं आखिर क्यों ये गरीब ग्रामीण लोगो जिनके लिए दो वक़्त की रोटी ही बड़ी मुश्किल से नसीब होती हैं और ये गरीबो को भी नहीं छोड़ रहे भ्रष्टाचार बिल्कुल चरम सीमा पार किये हैं। अनुदेशको की तैनाती विद्यालयों मे हुई हैं ना की आधार कार्ड बनाये जाने के लिए विद्यालय से वेतन दिया जा रहा हैं आधार कार्ड बनाने के नाम पर स्कूल तो जाते ही नहीं और साथ मे विकास खंड मे भी अपनी मर्जी के मुताबिक कब आये और कब गए आधे तो घर बैठकर ये काम कर रहे हैं।
अतः आपसे आग्रह करना चाहूंगा उत्तरप्रदेश शासन अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेशानुसार कोई भी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने मूल विद्यालय या कार्यालय को छोड़कर इतर कही भी सम्बद्ध नहीं रहेगा उक्त प्रकरण की जांच करने एवं कार्यवाही करने का कष्ट करें।
धन्यवाद
दिनांक - 24.04.2026
भवदीय
शुभम मौर्य
RTI एक्टिविस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष
(भाजपा कार्यकर्ता) शाहजहांपुर
मों0- 8896263882
संलग्न -
1. उत्तरप्रदेश शासन के द्वारा जारी आदेश अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेशानुसार : 162/ए0सी0एस0( बेसिक/ माध्यमिक शिक्षा)/2025 लखनऊ दिनांक - 24 दिसंबर 2025 प्रतिलिपि
2. शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तरप्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश पत्रांक - शि0नि0( बे0)/57264-361/2025-26 दिनांक - 31 दिसंबर 2025 प्रतिलिपि
प्रतिलिपि - निम्नांकित को सूचनार्थ एवं कार्यवाही हेतु प्रेषित
1.माननीय मुख्यमंत्री ज़ी उत्तरप्रदेश सरकार लखनऊ
2. अपर मुख्य सचिव बेसिक उत्तरप्रदेश शासन लखनऊ
2. शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर निशातगंज लखनऊ उत्तरप्रदेश
3. सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश प्रयागराज
4. मुख्य विकास अधिकारी महोदय जनपद शाहजहांपुर
5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया शाहजहांपुर
@highlight Following Following Love MYogiAdityanath DM Shahjahanpur Shilpi Gupta Chief Minister Office Uttar Pradesh शिल्पी गुप्ता Sandeep Singh Department of Basic Education Uttar Pradesh देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा भौकाल न्यूज़ शाहजहांपुर शाहजहांपुर न्यूज़ विशाल सक्सेना News24 UP & Uttarakhand शहीदों की नगरी हमारा शाहजहांपुर News24 Delhi जन मन न्यूज़ Anti Corruption Foundation Anti Corruption Organisation Uttar Pradesh Anti Corruption Foundation Of India Jagdish Kumar अभिषेक यादव Pradeep Lodhi Rajput राष्ट्रहित सर्वोपरि Vineet Gangwar Abhinay Kumar Gupta Suresh Kumar Khanna Shahjahanpur Cdo Samrat Choudhary Salona Kushwaha Suresh Rana Jps Rathore Jitin Prasada Krishna Raj Krishna Raj B S A Shahjahanpur Dibya Gupta News24 News18 Punjab News18 India News18 Uttar Pradesh आज़ाद न्यूज़ सरस्वती मंथन न्यूज़ द टेलीकास्ट न्यूज़ उ.प्र. @भारत 24 न्यूज़ LIVE लखनऊ उत्तर प्रदेश पत्रकारिता न्यूज़ ग्रुप शाहजहांपुर TV भारत न्यूज़ शाहजहाँपुर Media March Mediapoint





