Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 25, 2026

UP में धूप-गर्मी ने किया बेहाल, आज लू की चेतावनी, राहत कब मिलेगी

 UP में धूप-गर्मी ने किया बेहाल, आज लू की चेतावनी, राहत कब मिलेगी

लखनऊ । दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के लिए शनिवार को प्रचंड गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। यानी हीट वेव की स्थिति रह सकती है।



अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार दोपहर में चलने वाली हवा धीमी हो गई हैं और धूप तेज है, जिससे तापमान बढ़ रहा है। महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में भी गर्मी महसूस होगी। लखनऊ में भी 25 और 26 अप्रैल को लू की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। आज सुबह से ही धूप की तल्खी ज्यादा होने की वजह से पार्कों में सुबह की सैर पर जाने वालों की संख्या कम रही। ज्यादातर लोगों ने हल्के अंधेरे में ही मॉर्निंग वॉक किया। दोपहर तक शहर की सड़कों से लेकर इमारतें तक धूप से तपने लग गई थीं। रात 9 बजे तापमान 38 डिग्री बना हुआ था।




राहत कब मिलेगी


मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल की शाम के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो सकती है। यह बारिश धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ेगी। इसके कारण तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा, जिससे 27 अप्रैल के बाद लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

UP में धूप-गर्मी ने किया बेहाल, आज लू की चेतावनी, राहत कब मिलेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link