Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 25, 2026

सहायक अध्यापक से नायब तहसीलदार बनीं शिक्षिका , पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

 बरेली: सहायक अध्यापक से नायब तहसीलदार बनीं आकांक्षा सक्सेना, पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता




बरेली के दुर्गानगर निवासी आकांक्षा सक्सेना ने यूपी पीएससी 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत, एकाग्रता और नियमित अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी तैयारी में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ डीडीपुरम स्थित एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज से मार्गदर्शन लिया, जिसने उन्हें सही दिशा दी। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में प्राप्त की।


उन्होंने वर्ष 2017-18 में अनुबिस डिग्री कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी मां संगीता सक्सेना कांती देवी सरस्वती विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार गर्व महसूस कर रहा है, वहीं उनके पति ने भी खुशी जाहिर की।


आकांक्षा की सफलता पर कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर पीयूष ने उन्हें सम्मानित किया, वहीं उनके पूर्व विद्यालय में भी उनका स्वागत कर सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।, #bareillyjhumkacity #BAREILLYNEWS #BJPGovernment #AkhileshYadav #socialmedia #anshika #YogiAdityanath #ips

सहायक अध्यापक से नायब तहसीलदार बनीं शिक्षिका , पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link