जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद, Orange Alert के बाद फैसला
वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद, Orange Alert के बाद फैसला
वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों में Orange Alert जारी किए जाने और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना में बताया गया कि मौसम के पूर्वानुमान और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।
🏫 सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू
यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। यानी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 19 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।
अवकाश की तारीख: 19 अगस्त 2026
कक्षाएं: 1 से 8 तक
कारण: भारी बारिश और IMD Orange Alert

