मंत्री -नेता अपने बच्चों को गांव के स्कूलों में भेजें : दीपके
हिंगोली (महाराष्ट्र)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि मंत्रियों और नेताओं को अपने बच्चों को कम से कम एक दिन के लिए गांव के स्कूलों में भेजना चाहिए, ताकि वे छात्रों की चुनौतियों को समझ सकें।
हिंगोली में स्कूल से जुड़े मुद्दों पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ग्रामीण स्कूली बच्चों के लिए बुनियादी परिवहन सुविधा न दे पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेता चुनावी रैलियों के लिए बस और ट्रेन का इंतजाम कर सकते हैं, लेकिन गरीब छात्रों के लिए एक भी बस उपलब्ध नहीं करा पाते

