Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 19, 2026

छात्राओं को सिखाया गया सीपीआर, करेंगी मदद

छात्राओं को सिखाया गया सीपीआर, करेंगी मदद

●लामार्ट में छात्राओं ने सीखा बेसिक लाइफ सपोर्ट



● केजीएमयू रेडियो गूंज की ओर से दिया गया प्रशिक्षण



लखनऊ, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केजीएमयू रेडियो गूंज की ओर से लखनऊ के ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं को सीपीआर, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और दम घुटने पर प्राथमिक इलाज की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। इसका मकसद इमरजेंसी में घबराए बिना प्राथमिक इलाज कर मरीज की जान बचाने के लिए तैयार करना था।







18 अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण केजीएमयू रेडियो गूंज के अधिशासी अधिकारी डॉ. केके सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। केजीएमयू सर्जरी विभाग के डॉ. शिवांशु श्रीवास्तव, डॉ. प्रियांशु सिंह और संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख विज्ञान संकाय की टीम ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में हृदय गति रुकने या सांस थमने पर छाती दबाने और कृत्रिम सांस देने की सही तकनीक समझाई गई। साथ ही आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस को सूचना देने, स्थिति संभालने और गले में भोजन या वस्तु फंसने पर प्राथमिक इलाज की जानकारी दी गई। डॉ. केके सिंह ने कहा कि आपात स्थिति बताकर नहीं आती।

छात्राओं को सिखाया गया सीपीआर, करेंगी मदद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link