Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 19, 2026

शिक्षकों के एक दिन के वेतन कटौती का मामला गरमाया, प्राथमिक शिक्षक संघ ने BSA से की शिकायत; जल्द समाधान का आश्वासन

 सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक सुल्तानपुर इकाई के संरक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी और जिला मंत्री राहुल तिवारी राष्ट्रवादी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक दिवस के वेतन की अनावश्यक कटौती किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिला मंत्री राहुल तिवारी राष्ट्रवादी ने विभागीय आदेश और पत्र का हवाला देते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के अवकाश खाते से आकस्मिक अवकाश उपलब्ध हो उनके वेतन की अनावश्यक कटौती न करके नियमानुसार समायोजन किया जाना चाहिए। जिला मंत्री राहुल तिवारी ने कहा कि विभागीय स्तर पर जारी निर्देशों का उद्देश्य ही यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन से ऐसी कटौती न हो। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। 


प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से भी मुलाकात कर मांग की कि जनपद के सभी विकास खण्डों में एक दिवस के वेतन की कटौती से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कराई जाए तथा जिन शिक्षकों के अवकाश खाते में अवकाश उपलब्ध हैं उनके वेतन की की गई कटौती का नियमानुसार समायोजन करके भुगतान कराया जाए। संघ ने यह भी मांग की है सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया जाए।


जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। उनके वैधानिक एवं सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएसए और लेखाधिकारी को अंग पत्रिका और बैच लगा कर बधाई दी। इस अवसर पर अतरसेन यादव, सनत सिंह, सुशांत मिश्रा मौजूद रहे।

शिक्षकों के एक दिन के वेतन कटौती का मामला गरमाया, प्राथमिक शिक्षक संघ ने BSA से की शिकायत; जल्द समाधान का आश्वासन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link