Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 19, 2026

भातखंडे में नए सत्र के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती

 भातखंडे में नए सत्र के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती


लखनऊ, का भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय, आजमगढ़ में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विश्वविद्यालय ने गायन, नृत्य और वाद्य यंत्रों के विभिन्न विषयों में कुल नौ अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू से होगी।






अतिथि शिक्षक को स्थायी पदों पर परीक्षा संपन्न होने या नियमित नियुक्ति होने तक अस्थायी रूप से शिक्षकों को रखा जाएगा। अतिथि शिक्षक गायन, कथक नृत्य, तबला, सारंगी, सुगम संगीत, लोकगीत, ढोलक, हारमोनियम और लोकनृत्य विषय में रखे जा रहे हैं। अभ्यर्थी प्रमाण-पत्रों और स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ 21 अगस्त तक साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट और यूजीसी के मापदंडों पर आधारित होगी। इस सम्बंध में नोटिस विश्वविद्यालय कुलसचिव ने जारी किया है।



भातखंडे में नए सत्र के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link