यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी समेत इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
भदोही , यूपी में बारिश का दौर जारी है। पूर्वांचल में बुधवार को भारी बारिश के अलर्ट पर वाराणसी समेत छह जिलों में प्रशासन विद्यालय बंद करने की घोषणा की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा जनपद में हो रही बारिश एवं मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत, जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2026 को कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालय को बंद रहेंगे। बीएसए समीर ने मंगलवार को आदेश जारी कर बताया कि जिले के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। भदोही में बारहवीं तक और सोनभद्र, मिर्जापुर और गाजीपुर में भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं चित्रकूट में भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

