Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 19, 2026

जेन अल्फा के प्रदर्शन का प्रभाव, भोजन में हुआ सुधार

 जेन अल्फा के प्रदर्शन का प्रभाव, भोजन में हुआ सुधार

लखनऊ, मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शासन की सख्ती के बाद हालात पटरी पर लौटने लगे हैं। सोमवार को जेन अल्फा छात्राओं के प्रदर्शन का प्रभाव ही रहा जो मंगलवार को कक्षाएं सुचारू रूप से चलीं और खाने की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्या के साथ बैठक कर छात्राओं की समस्याओं का समाधान तलाशना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर आश्वासन दिया है कि शिक्षकों कमी से समेत उनकी जो भी समस्याएं हैं। उन्हें जल्दू दूर किया जाएगा।






छात्राओं ने प्रमुख सचिव को बतायी थीं कमियां: शिक्षकों की कमी और खराब खाना परोसने समेत दूसरी दिक्कतों से परेशान छात्राएं सोमवार सुबह स्कूल की बाउंड्री फांदकर सड़क पर उतर आई थीं। बारिश में तीन किमी पैदल चलकर छात्राएं दुबग्गा स्थित कानपुर बाइपास पर जाम लगाकर सड़क पर बैठ गई थीं। स्कूल की खामियां दूर करने की मांग कर रही ‘जेन अल्फा’ ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया था। पुलिस ने उन्हें किसी तरह संभाला। छात्राओं को मनाने के लिए प्रमुख सचिव अनुराग यादव को आना पड़ा था। छात्राओं ने प्रमुख सचिव को शिक्षकों की कमी से पढ़ाई के प्रभावित होने और खाने की गुणवत्ता समेत कई समस्याएं बताई थीं। उनके मनाने पर करीब तीन घंटे के बाद छात्राएं शांत हुई थीं। शासन की सख्ती के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी और स्कूल की प्रधानाचार्या हरकत में आईं। मंगलवार को व्यवस्थाओं में कुछ सुधार भी दिखा। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्कूल की छात्राओं ने आंदोलन में मेस के खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था। शासन के हस्तक्षेप के बाद प्रधानाचार्या ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने रसोई का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं कि छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर मुहैया कराया जाए। अधिकारियों ने खाने की गुणवत्ता के बारे में बातचीत भी की।




गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों के शिक्षक नहीं थे




विद्यालय में 400 छात्राएं हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल 18 शिक्षक ही तैनात हैं। छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा था कि 18 शिक्षकों में से चार केवल हिंदी के हैं, जबकि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे अहम विषयों के एक भी शिक्षक विद्यालय में नहीं हैं। छह महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। बिना शिक्षकों के छात्राएं परेशान थीं।




स्कूल के सामने की एप्रोच रोड दुरुस्त की जाएगी




डीएम विशाख जी ने मंगलवार को बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को सर्वोदय स्कूल की एप्रोच सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस अप्रोच रोड का 1.4 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया गया है। बजट न होने की वजह से फिलहाल कीचड़ से छात्राओं को राहत देने के लिये गिट्टी डाल कर दुरुस्त कराएंगे। बजट आते ही सड़क ब बनेगी।

जेन अल्फा के प्रदर्शन का प्रभाव, भोजन में हुआ सुधार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link