Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 19, 2026

ई-शिक्षाकोश प्रोफाइल अपडेट संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

 *▪️ई-शिक्षाकोश प्रोफाइल अपडेट संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश*

बिहार सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल को अद्यतन करने के संबंध में निर्देश दिया गया है।

`मुख्य निर्देश`

*1. प्रोफाइल में त्रुटि होने पर सुधार*

- प्रोफाइल के पंजीकरण, पदस्थापन का विवरण एवं व्यक्तिगत सूचना में कोई त्रुटि होने पर शिक्षक संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित आवेदन देंगे।

- सत्यापन के बाद प्रोफाइल में आवश्यक सुधार किया जाएगा।

*2. नियुक्ति एवं शिक्षक संबंधी विवरण*

- पंजीकरण के अंतर्गत नियुक्ति का प्रकार (कोड-10), शिक्षक का प्रकार (कोड-11) एवं शिक्षक का उप प्रकार (कोड-12) में आवश्यक सुधार मुख्यालय स्तर से किया जाएगा।

- इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

*3. समायोजन/समानुपातीकरण/स्थानांतरण वाले शिक्षक*

- जिन शिक्षकों ने समायोजन, समानुपातीकरण अथवा प्रशासनिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके प्रोफाइल में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

- स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही उनके प्रोफाइल को अपडेट किया जाएगा।

*4. प्रोफाइल की स्वयं जांच करें*

- प्रत्येक शिक्षक ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर अपने प्रोफाइल की स्वयं जांच अवश्य कर लें।

- किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को सुधार हेतु लिखित आवेदन दें।

- जिला स्तर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी शिक्षक के प्रोफाइल में कोई त्रुटि शेष न रहे।

*महत्वपूर्ण समय-सीमा*

सभी त्रुटिपूर्ण शिक्षक प्रोफाइल को 28 अगस्त 2026 तक अद्यतन कराने का निर्देश दिया गया है।

ई-शिक्षाकोश प्रोफाइल अपडेट संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link