Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

15 अगस्त के कारण अब 17 अगस्त को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

 15 अगस्त के कारण अब 17 अगस्त को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को अगस्त माह के तृतीय शनिवार के दिन पड़ने के कारण प्रदेश की तहसीलों में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 15 अगस्त के बजाय 17 अगस्त 2026, सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शासन की सचिव सुधा वर्मा की ओर से 16 अगस्त 2026 को जारी पत्र में सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


शासनादेश के अनुसार प्रदेश की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण निर्धारित दिन समाधान दिवस आयोजित नहीं हो सका।


17 अगस्त को होगा आयोजन

शासन ने निर्देश दिया है कि अगस्त माह का तृतीय शनिवार 15 अगस्त होने के कारण इस बार सम्पूर्ण समाधान दिवस 17 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित किया जाए।


सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासनादेश संख्या वी0आई0पी0-01/एक-4-2022-11वी-4/12 दिनांक 29 अप्रैल 2022 में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।


अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

शासन ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इससे आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित समाधान दिवस की प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।







15 अगस्त के कारण अब 17 अगस्त को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link