Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया

शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया

रायबरेली।एक इंटर कालेज में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्तों को तार-तार कर दिया है। पिता का आरोप है कि विद्यालय के अंदर बेटी को व्यायाम शिक्षक ने स्टाफ रूम में घसीट लिया और छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ती है। छात्रा के पिता का आरोप है कि बीती 13 अगस्त को बेटी पानी पीने जा रही थी जैसे ही वह स्टाफ रूम के सामने पहुंची तो रूम में पहले से मौजूद व्यायाम शिक्षक बिंदा प्रसाद पुत्र धुन्नी निवासी ग्राम झोथरा खेड़ा थाना सरेनी दरवाजे के पास आकर छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने व्यायाम शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को उप निरीक्षक रामकुमार मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार आरक्षी अंकुल सिंह ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link