गुरुजी किस तरह पढ़ा रहे, अब डिजिटल मोड में होगी निगरानी
गुरुजी अपनी कक्षा में बच्चों को क्या और किस तरह से पढ़ा रहे अब इसकी मानीटरिंग डिजिटल मोड मे होगी। शिक्षा विभाग के स्तर पर इस बाबत एक डैश बोर्ड तैयार किया जा रहा, जहां शिक्षकों द्वारा क्या पढ़ाया जा रहा और किस तरह से पढ़ाया जा रहा इसकी एक-एक रिपोर्ट उपलब्ध होगी। शिक्षा मंत्री के स्तर पर इसकी नियमित मानीटरिंग होनी है। नवंबर से यह व्यवस्था आरंभ होगी।
शिक्षा मंत्री के स्तर पर होगी नियमित मानीटरिंग, विभाग के स्तर पर डैश बोर्ड तैयार किया जा रहा, नवंबर से होगा लागू

