स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर के तीन शिक्षक सहित दर्जनों सम्मानित
Bhabua News: पेज चार की खबर स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर के तीन शिक्षक सहित दर्जनों सम्मानित शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार व खेल में मिला सम्मान सुमित कुमार, चंदन शर्मा व श्वेता सुरभि को मिला प्रशस्ति-पत्र भभुआ, नगर संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए कैमूर के तीन शिक्षकों सहित दर्जनो को सम्मानित किया गया
सम्मान प्राप्त शिक्षक
बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री सह कैमूर के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने तीनों शिक्षको सहित दर्जनो को सम्मान प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 के शिक्षक सुमित कुमार, सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उत्उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, महेसुआं के प्रधानाध्यापक चंदन शर्मा तथा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, छांव, दुर्गावती की शिक्षिका श्वेता सुरभि शामिल हैं। वही जीविका एवं प्रशासनिक कार्यो में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए अनिल कुमार चौबे, कुंदन कुमार, निर्मला कुमारी व खेल प्रतिभाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली बैंडमिंअन खिलाड़ी गरिमा एवं फिजा हसन,आर्म रेसलिंग में स्वर्ण पदक विजेता मो.आसिफ खान, खो -खो खिलाड़ी अन्नु गुप्ता व काजल कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदेर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वही स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा प्रियंका देवी एवं मीरा देवी व ममता रेहाना खातून एवं गुड़िया कुमार को प्रश्त्रिर पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही सड़क दुधर्टना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले दस लोगो को भी सम्मानित किया गया
शिक्षा में नवाचार
नवाचार और तकनीक से शिक्षा को बना रहे रुचिकर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 के शिक्षक सुमित कुमार को शिक्षा में नवाचार, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। वे विद्यार्थियों को परियोजना आधारित अधिगम, डिजिटल संसाधनों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके द्वारा प्रत्येक शनिवार ‘ज्ञान संग्राम’ शैक्षणिक पहल संचालित की जाती है। इसमें कक्षा सातवीं और आठवीं की करीब 150 छात्राएं राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी में भाग लेती हैं। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों के लिए खुली प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाता है।
विद्यालय नेतृत्व की पहचान
विद्यालय नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को मिली पहचान प्रधानाध्यापक चंदन शर्मा को विद्यालय नेतृत्व एवं शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए सम्मान मिला। वहीं पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, छांव की शिक्षिका श्वेता सुरभि को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं रचनात्मक विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों ने सम्मान को विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, सहकर्मियों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। फोटो : 16 अगस्त भभुआ-06 कैप्शन : स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैमूर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री

