Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

इंटर कॉलेज के पास मिला परिषदीय शिक्षक का शव, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया सैलरी हड़पने का आरोप

 इंटर कॉलेज के पास मिला परिषदीय शिक्षक का शव, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया सैलरी हड़पने का आरोप

Kannauj पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर मृतक की पत्नी सरोज, निवासी गुरसहायगंज, मौके पर पहुंचीं। सरोज ने पति के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित को शराब की लत लग गई थी। आरोप है कि उसके कुछ साथी उसे शराब पिलाकर अपने घर में रखते थे और उसकी सैलरी के रुपये भी ले लेते थे।






पत्नी का आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव हरिभानपुर में एक व्यक्ति ने रोहित की गाड़ी छीन ली थी।आरोप है कि रोहित की सैलरी पर कराए गए लोन की रकम भी उसी व्यक्ति ने ले ली थी और इस पूरे मामले में उसके कुछ साथी भी शामिल थे। सरोज ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




सरोज के मुताबिक, रोहित शादी से पहले शराब पीता था लेकिन अभी शराब पीने के चलते एवं रोहित के परिवार वालों की प्रताड़ना के चलते 2006 मैं अपनी 3 महीने की बेटी दामिनी के साथ वह अपने मायके गुरसहायगंज गंज में आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी रोहित की सैलरी पर लोन कराया गया था, लेकिन उन्हें उसमें से कोई रकम नहीं मिली।




वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि रोहित शनिवार को भी शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच करेगी।


थाना इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंटर कॉलेज के पास मिला परिषदीय शिक्षक का शव, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया सैलरी हड़पने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link