पेंशन से जुड़े हर सवाल का जवाब 18 कक्षा-8नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों के लिए पेंशन से जुड़ी शंकाएं दूर करने का अच्छा मौका है। ईपीएफओ 18 अगस्त 2026 को पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विशेष लाइव सत्र आयोजित करने जा रहा है। इसमें संगठन के विशेषज्ञ सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। पेंशन की पात्रता, क्लेम, ईपीएस और इससे जुड़े नियमों को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो इस कार्यक्रम में उसका जवाब मिल सकता है।
संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को पेंशन से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। सदस्य लाइव प्रसारण के दौरान कमेंट के जरिए अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। यह लाइव सेशन ईपीएफओ के आधिकारिक यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। यानी सदस्य घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि सवाल पूछने के लिए किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। लाइव कमेंट के माध्यम से अपनी शंका विशेषज्ञों तक पहुंचाई जा सकेगी।

