Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

जेन जी के लिए नई नीति बनेगी : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

 जेन जी के लिए नई नीति बनेगी : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

विधान भवन के सामने स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन जी के लिए नई पॉलिसी लाने की घोषणा की। जेन जी और जेन अल्फा को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, डेटा सेंटर, रक्षा निर्माण, साइबर, रोबोटिक्स, ई-वाहन, डीप टेक आदि क्षेत्रों को विस्तार दिया गया है। इससे निवेश, नवाचार और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया।






योगी ने कहा कि नई ‘यूथ पॉलिसी’ से युवाओं को समेकित दृष्टिकोण के साथ कौशल, नवाचार व रोजगार को ज्यादा मजबूती देने में सफलता मिलेगी। सरकार का संकल्प हर युवा के हाथ में कौशल, नवाचार और रोजगार देना है। युवाओं की क्षमता और संभावनाओं के सही उपयोग के संकल्प को और गति दी जाएगी। उन्होंने युवा शक्ति को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि प्रदेश का युवा प्रतिभावान, परिश्रमी और देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर है।




मुख्यमंत्री ने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के जांबाज इंस्पेक्टर शहीद सुनील कुमार भारत माता के वीर सपूत थे। शामली में मुठभेड़ में उन्होंने चार दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया, पर आमने-सामने की मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए। अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।


लखनऊ। राजनीति सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए नहीं, वरन जनसेवा और त्याग को परिलक्षित करती है। राजनीति में व्यक्तिगत लाभ को दूर रखते हुए, आदर्शों और मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा पार्टी से ऊपर राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का कार्य किया। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।



जेन जी के लिए नई नीति बनेगी : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link