Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

मुविवि में अभ्यर्थियों को राहत, अब 30 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

 मुविवि में अभ्यर्थियों को राहत, अब 30 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (मुविवि) में जुलाई सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त 2026 कर दी है। इससे पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित थी।




प्रवेश प्रभारी प्रो. जय प्रकाश यादव के अनुसार, अभ्यर्थी 30 अगस्त तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 अगस्त के बाद प्रवेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


मुविवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय के दोनों सत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं।


प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने से उन अभ्यर्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



मुविवि में अभ्यर्थियों को राहत, अब 30 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link