Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 17, 2026

69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी! सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मांगे रुपये

69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी! सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मांगे रुपये

प्रयागराज। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर अभ्यर्थियों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले में एक अभ्यर्थी से 500 रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से एमए कर रहे चित्रकूट निवासी धीरज कुमार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट दिखाई दी। पोस्ट में शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले में आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी। पोस्ट में रुपये भेजने के लिए क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी और बैंक खाते की जानकारी भी साझा की गई थी।




पोस्ट पर भरोसा करते हुए धीरज कुमार ने 500 रुपये भेज दिए। इसके बाद जब उन्होंने पोस्ट प्रसारित करने वालों से संपर्क करने का प्रयास किया तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।


मामले की शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट, भुगतान के माध्यम और संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अब पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पोस्ट के जरिए कितने लोगों से रुपये मांगे या लिए गए हैं।


⚠️ अभ्यर्थियों से सावधानी की अपील

शिक्षक भर्ती से जुड़े किसी भी मामले में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट देखकर किसी अनजान व्यक्ति के खाते या QR Code पर पैसे न भेजें। किसी भी आर्थिक सहयोग या भुगतान से पहले संबंधित संगठन/व्यक्ति की आधिकारिक जानकारी और विश्वसनीय स्रोत से सत्यापन जरूर करें

69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी! सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मांगे रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link