Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

शिक्षकों की छुट्टी 48 घंटे में स्वीकृत करनी होगी

शिक्षकों की छुट्टी 48 घंटे में स्वीकृत करनी होगी



सूबे के सरकारी स्कूलों में आवेदन के 48 घंटे के भीतर शिक्षक-शिक्षिकाओं को छुट्टी मिलेगी। ऐसा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी नपेंगे। शिक्षकों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टियां मिल सकें इसके लिए सरकार की ओर से ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। एक नवंबर से यह व्यवस्था राज्य भर के स्कूलों में लागू हो जाएंगी। ये बातें रविवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना कॉलेजिएट स्कूल के 191 वें स्थापना दिवस सह पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह के मौके पर कहीं।

●पटना कॉलेजिएट स्कूल की स्थापना दिवस समारोह में बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी


●31 अक्टूबर तक शिक्षकों के हित में काम, उसके बाद पूरा फोकस विद्यार्थियों पर होगा


●हर स्कूल में सक्रिय होगा पूर्ववर्ती छात्र संगठन, पुरातन छात्रों के सहयोग से संवरेंगे

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर शिक्षा मंत्री, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, फुलवारी विधायक श्याम रजक, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, प्राचार्य सरिता शर्मा, समाजसेवी कमल नोपानी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय प्रिय सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्रों ने किया। मौके पर विद्यालय के सोवेनियर का भी लोकार्पण किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों के हित पर पूरा फोकस रहेगा। लेकिन, एक नवंबर से छात्र हित पर पूरा ध्यान रहेगा। फिर किसी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार सरकार के प्रयासों से स्कूलों का सफर झोला-बोरा के युग से एसी कमरे तक पूरा हुआ है।


शिक्षकों की छुट्टी 48 घंटे में स्वीकृत करनी होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link