Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

प्रवक्ता बॉयो-मनोविज्ञान के चयनितों की तैनाती फंसी

 प्रवक्ता बॉयो-मनोविज्ञान के चयनितों की तैनाती फंसी

प्रयागराज, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) 2022 के अंतिम परिणाम में चयनित जीव विज्ञान और मनोविज्ञान के कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंस गई है। इन दो विषयों में कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी अर्हता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी नहीं की है। चयन आयोग ने अर्हता निर्धारण के संबंध में यूपी बोर्ड को पत्र लिखा है। यूपी बोर्ड से जवाब मिलने के बाद ही इनकी चयन सूची जारी होगी।





नौ जून 2022 को जारी इस भर्ती में पीजीटी मनोविज्ञान के लिए अर्हता एमए (मनोविज्ञान) अथवा एमएड मांगा था। पीजीटी जीव विज्ञान के लिए वनस्पति विज्ञान अथवा जंतु विज्ञान में ¤एमएससी, कृषि विषयक वनस्पति विज्ञान के साथ एमएससी, बीएससी में जन्तु विज्ञान, कृषि विषयक जन्तु विज्ञान के साथ एमएससी, बीएससी में वनस्पति विज्ञान, एमएससी (लाइफ साइन्स) अथवा जीव विज्ञान में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा के साथ बीएससी को मान्य किया गया था।




इन दोनों विषयों की मेरिट में कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने समकक्ष विषयों से पढ़ाई की है। इसी के कारण संशय की स्थिति बनी हुई है। चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय सिंह का कहना है कि यूपी बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

प्रवक्ता बॉयो-मनोविज्ञान के चयनितों की तैनाती फंसी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link