Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी; शोकाकुल परिवार से मिला शिक्षक संघ

 सड़क हादसे में शिक्षक सागर कुमार की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी; शोकाकुल परिवार से मिला शिक्षक संघ

Bhojpur Teacher Death : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर जिला कमेटी ने सड़क दुर्घटना में मृत शिक्षक सागर कुमार के शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. हाई स्कूल कोईलवर में पदस्थापित शिक्षक सागर कुमार 06 अगस्त को विद्यालय से वापस आरा की ओर आते समय कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

मौके पर पहुंचे शिक्षकों एवं अन्य के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल, आरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया.



इलाज के दौरान ही दूसरे दिन उनकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल को ट्रक ने धक्का दे दिया, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे मध्य विद्यालय बालक कोईलवर के शिक्षक शारदा शरण पांडेय और सागर कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. शारदा शरण पांडेय खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.


संघ के पदाधिकारियों द्वारा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह 'विमल' के नेतृत्व में संगठन के सदस्य मृत शिक्षक सागर कुमार के गांव कुलहड़िया जाकर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर तरह से उनके परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही.


परिवार की स्थिति और शिक्षक दंपती का विवरण

सबसे दुखद बात यह है कि अभी मृत शिक्षक सागर की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई है. पिता सूर्यनाथ सिंह, बूढ़ी माता, दो भाई मधुकर और दिनकर एवं उनकी पत्नी अंजली कुमारी के आंसुओं से परिवार में मातम की स्थिति बनी हुई है.

मृत शिक्षक सागर की पत्नी अंजली कुमारी प्राथमिक विद्यालय बेहरा, आरा मुफस्सिल में शिक्षिका हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. इस दुर्घटना से कुलहड़िया गांव सहित पूरा शिक्षक महकमा शोकाकुल एवं मर्माहत है.


सांत्वना देने पहुंचे अन्य गणमान्य लोग

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह 'विमल', सम्मानित अध्यक्ष राजाराम सिंह 'प्रियदर्शी', मनोज कुमार किरण, केदारनाथ सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार, मंटू कुमार, राम मनोहर पांडेय, आशीष कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुमार सिंह व निखिल अभिषेक कुमार और कोईलवर उप प्रमुख राजपाल सिंह उपस्थित थे.

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी; शोकाकुल परिवार से मिला शिक्षक संघ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link