Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

शिक्षक पर नशे का आरोप, वीडियो प्रसारित होने से मचा हड़कंप

 शिक्षक पर नशे का आरोप, वीडियो प्रसारित होने से मचा हड़कंप

हरदोई। टड़ियावां बीआरसी में चल रही एफएलएन ट्रेनिंग के दौरान एक शिक्षक के पेड़ के नीचे लेटे होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में बीआरसी परिसर के बाहर एक व्यक्ति पेड़ के नीचे लेटा दिखाई दे रहा है। उसे कन्या प्राथमिक विद्यालय भैंसरी के प्रभारी इंचार्ज अध्यापक अंकुर वर्मा बताया जा रहा है और उसके नशे में होने का दावा किया जा रहा है।


मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा शुरू हो गई है। बीएसए प्रभात मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

शिक्षक पर नशे का आरोप, वीडियो प्रसारित होने से मचा हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link