Bhagalpur News: किशनगंज : शिक्षक की मौत
Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया । पोठिया प्रखंड अंतर्गत छतरगाछ मध्य विद्यालय में कार्यरत फिजिकल शिक्षक की मौत बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। जिसे लेकर शिक्षकों मे मायूसी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 को पोठिया प्रखंड के मध्य विद्यालय छतरगाछ मे मसरूल आलम (50) फिजिकल शिक्षक के रूप अपना योगदान दिए थे। शिक्षक मसरूल आलम पिछले दो माह से असाध्य बीमारी से पीडित थे। बताया जाता है कि इनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा था। जो सुबह बुधवार को अंतिम सांस ली। शिक्षक मसरूल आलम की मौत की दुखद खबर सुनते ही छतरगाछ मध्य विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं सभी छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की।
