Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 10, 2026

73 हजार शिक्षकों ने किया आवेदन, हजारों को मिला मनपसंद स्कूल… अब अगली बारी किसकी?

 बिहार में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गयी है. शिक्षा विभाग ने 26 जिलों में अधिशेष (सरप्लस) और पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है. पटना समेत शेष 12 जिले भी जल्द ही स्थानांतरण सूची जारी करने की तैयारी में हैं.


विभागीय जानकारी के अनुसार, सरप्लस शिक्षकों के कुल 73,151 आवेदनों में से करीब 37 हजार शिक्षकों को उनके पहले से पांचवें विकल्प तक में ही मनपसंद विद्यालय मिल गया है. यानी बड़ी संख्या में शिक्षकों को अपने द्वारा दिये गये पसंदीदा विद्यालयों में ही स्थानांतरण का लाभ मिला है. बताया गया कि जिन 26 जिलों में स्थानांतरण सूची जारी की गयी है, वहां 42 हजार से अधिक शिक्षकों का मनपसंद विद्यालयों में स्थानांतरण किया गया है. इनमें बड़ी संख्या महिला शिक्षकों की है. वहीं, जिन शिक्षकों को पहली पसंद का विद्यालय नहीं मिल सका, उन्हें उनके द्वारा दिये गये अन्य विकल्पों में शामिल विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है.


17 सितंबर से सामान्य तबादले के लिए आवेदन


सरप्लस और म्यूचुअल स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी. शिक्षा विभाग के अनुसार सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से आवेदन लिए जायेंगे. इसके तहत पात्र शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विभाग ने स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा है. 31 अक्तूबर तक स्थानांतरण से जुड़े सभी मामलों का निष्पादन कर देने की तैयारी है. इससे शिक्षकों को नये विद्यालयों में पदस्थापन के बाद शैक्षणिक कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

73 हजार शिक्षकों ने किया आवेदन, हजारों को मिला मनपसंद स्कूल… अब अगली बारी किसकी? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link