Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 10, 2026

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के माता-पिता सम्मानित होंगे

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के माता-पिता सम्मानित होंगे

लखनऊ । परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कक्षा में सर्वाधिक अंक व उपस्थिति वाले छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान होगा। सभी स्कूलों में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।





महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से विद्यालयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किए जाने के लिए गाइडलाइन जारी की है। प्रत्येक विद्यालयों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करने के लिए 5000 रुपये की धनराशि भी भेजी गई है। प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र को भी पुरस्कृत किया जाएगा।




वहीं खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं इन सभी उत्कृष्ट छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा जो कि नियमित रूप से हर महीने बैठक में प्रतिभाग करते हैं।



परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के माता-पिता सम्मानित होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link