त्रि-भाषा से छूट पर विचार करे सीबीएसई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कहा कि वह मौजूदा अकादमिक सत्र के लिए छठी कक्षा के छात्रों को त्रि-भाषा नीति से छूट देने पर विचार करे।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची, न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के सुझाव पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारी पीठ के सुझाव पर विचार करेंगे और पीठ को सूचित करेंगे। कोर्ट इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था।
