Kanpur News: पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद शिक्षक ने जान दी
बर्रा में पारिवारिक कलह के कारण शिक्षक ने पत्नी को वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या करने की बात बोलते हुए कॉल काट दी। इसके बाद पत्नी ने कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नही मिला। तत्काल उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को बचाने के लिए दरवाजा तोड़ा। तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर पास के हॉस्पिटल ले गई, जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बर्रा निवासी पवन मिश्रा प्राइवेट शिक्षक थे। परिवार में पत्नी श्वेता, बेटा रुद्र और बेटी पावनी है। श्रेता ने बताया कि 10 दिन पहले वह बच्चों के साथ अपने मायके बदायूं गई थी। सोमवार रात को पति ने उन्हें वीडियो कॉल की। बातचीत दौरान वह भावुक हो गए और आत्महत्या करने की बात करने लगे। उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद उन्होंने पति को कई कॉल की। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तत्काल उन्होंने अनहोनी होने की आशंका पर डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुचें पुलिसकर्मियो ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। जवाब नही मिलने पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में पति का शव फंदे से लटक रहा था.
पुलिस की कार्रवाई
बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल उनके पास कोई तहरीर नही आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस में विवाद पोस्टमार्टम मे मंगलवार को पवन की मा कृष्णा और अन्य परिजन ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसकी वजह से ही घटना होने की बात कही। वहीं श्वेता के पक्ष ने भी प्रताडना का आरोप लगाया। इस दौरान दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद दोनो पक्ष शव ले जाने के लिए विवाद करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद पवन के घरवालों शव को ले गए.
