पीएम श्री स्कूलों का होगा अपना बैंड व यूनिफॉर्म
लखनऊ। पीएमश्री स्कूलों का अपना स्कूल बैंड होगा और उसके साथ इनकी अपनी यूनिफॉर्म भी होगी। पीएमश्री के कुल 1129 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों को यह सामग्री खरीदने के लिए 5.64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के मुताबिक स्कूल बैंड व यूनिफार्म का प्रयोग प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति, खेलकूद गतिविधियों में किया जाएगा।
