टीजीटी जीव विज्ञान में पद बढ़ाने की मांग
प्रयागराज। टीजीटी के नए विज्ञापन में जीव विज्ञान विषय में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को एडीएम विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। रमेश कुमार, राज बहादुर, अनुपेश यादव, हेमंत कुमार, अब्दुल कादिर, रमेश आदित्य का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विज्ञान विषय में 2278 पद की सूचना शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है। जबकि जीव विज्ञान में केवल 632 पद हैं।
