Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से 4600 करने पर दो बाबुओं को नोटिस भेजा

18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से 4600 करने पर दो बाबुओं को नोटिस भेजा



बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में अगस्त के वेतन बिल में 18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 रुपये से घटाकर 4600 रुपये करने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया है। विकास क्षेत्र आसफपुर से जुड़े इस मामले को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मामले को वित्त एवं लेखाधिकारी के समक्ष उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि अगस्त के वेतन बिल में 18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से घटकर 4600 रुपये दर्ज हुआ है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि उनके ग्रेड पे में कमी किए जाने से वेतन प्रभावित हुआ है। इसको लेकर संघ के पदाधिकारी वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। 

संघ ने पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी ने आसफपुर के वरिष्ठ सहायक राहुल यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि उनके स्तर से वेतन बिल को जांचकर ओके किया और लॉक किया गया था तो 18 शिक्षकों के ग्रेड पे में बदलाव कैसे हुआ। वहीं, बदायूं कार्यालय के संबद्ध लिपिक शकील अहमद से भी पूछा गया है कि कटे हुए ग्रेड पे वाले बिल को किस आधार पर लॉक किया गया। दोनों कर्मचारियों को दो दिन के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी

18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से 4600 करने पर दो बाबुओं को नोटिस भेजा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link