Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

दूसरे फेज में डीएलएड में 22 हजार सीटें आवंटित

दूसरे फेज में डीएलएड में 22 हजार सीटें आवंटित



प्रयागराज। डीएलएड-2026 सत्र में प्रवेश के लिए दूसरे फेज के पहले चरण की आवंटन प्रक्रिया में शुक्रवार को 22,113 सीटें आवंटित की गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि 24,529 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर संस्था का विकल्प भरा था। इसके आधार पर 22,112 को सीट आवंटित की गई। ये अभ्यर्थी 12 से 24 सितंबर तक आवंटित संस्था में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। अब तक डायट की 6875 और निजी कॉलेजों की 60,536 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश के द्वितीय चरण का अंतिम चक्र 11 से 15 सितंबर तक संपन्न होगा। इसमें यूपी व अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी जिनका अभी तक प्रवेश एवं संस्था आवंटन नहीं हुआ है वह विकल्प भर सकते हैं। ब्यूरो



दूसरे फेज में डीएलएड में 22 हजार सीटें आवंटित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link