Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

यूपी के 20 शहरों में बारिश,पंचायत घर नदी में बहा:योगी ने अफसरों से कहा- सड़कें ठीक करो; आज 60 जिलों में अलर्ट

यूपी के 20 शहरों में बारिश,पंचायत घर नदी में बहा:योगी ने अफसरों से कहा- सड़कें ठीक करो; आज 60 जिलों में अलर्ट



लगातार हो रही मानसूनी बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। मिर्जापुर में छोटे पुलों के ऊपर से नदी-नालों का पानी बह रहा है। फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ से स्टेट हाईवे का 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया।


बुलंदशहर में गंगा के कटान में पक्का श्मशान घाट नदी में समा गया। बदायूं में पंचायत घर बह गया। लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ आ गई। सड़कों पर नदी का पानी बह रहा है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया।


इधर, सीएम योगी ने PWD की समीक्षा बैठक में अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। कहा- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को तुरंत ठीक किया जाए। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 24.6 मिमी बारिश फर्रुखाबाद में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 60 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 20 शहरों में बारिश,पंचायत घर नदी में बहा:योगी ने अफसरों से कहा- सड़कें ठीक करो; आज 60 जिलों में अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link