लेखपाल भर्ती में प्रमाण पत्र मिलान को 28409 पात्र
लखनऊ। यूपीएसएसएससी ने लेखपाल के 7994 पदों पर परीक्षा के आधार पर 28409 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिलान के लिए पात्र पाया है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिणाम एवं कटऑफ को मंजूरी दी गई। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
वहीं अनुदेशक भर्ती सामान्य चयन में मैकेनिक रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशन के पदों पर 12 अभ्यर्थियों को आठ अक्तूबर को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया गया है।

