Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

एमडीएम की एंट्री नहीं करने पर 325 स्कूलों की राशि काटने का निर्देश

 एमडीएम की एंट्री नहीं करने पर 325 स्कूलों की राशि काटने का निर्देश

सिवान): ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मध्याह्न भोजन से लाभान्वित छात्र-छात्राओं की संख्या दर्ज न करने के कारण जिले के 325 विद्यालयों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीएम पोषण योजना, सिवान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने 10 सितंबर को आदेश जारी कर इन विद्यालयों में लाभार्थियों की संख्या शून्य मानते हुए राशि की कटौती का निर्देश दिया है। आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दारौंदा, दरौली, गोरियाकोठी, गुठनी, हुसैनगंज, महाराजगंज, मैरवा, पचरुखी, रघुनाथपुर, सिवान सदर, लकड़ी नवीगंज और हसनपुरा के विद्यालय इस सूची में शामिल हैं। विभागीय आदेश के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय के एचएम को प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या दर्ज करना अनिवार्य है। निदेशक, एमडीएम बिहार के निर्देश का हवाला देते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि 11 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज करने वाले एचएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 सितंबर को अपराह्न चार बजे ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में यह लापरवाही सामने आईं कि कई विद्यालयों में लाभार्थियों की संख्या दर्ज नहीं की गई। विभाग ने इसे कार्य में लापरवाही और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन माना है। बार-बार निर्देश



दिए जाने के बावजूद समय पर आनलाइन प्रविष्टि न करने पर संबंधित एचएम के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एमडीएम की एंट्री नहीं करने पर 325 स्कूलों की राशि काटने का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link